Loading...

श्री शीतलनाथ आरती

  • Home
  • Aarti
  • श्री शीतलनाथ आरती

ॐ जय शीतलनाथ स्वामी,

स्वामी जय शीतलनाथ स्वामी।

घृत दीपक से करू आरती,

घृत दीपक से करू आरती।


तुम अंतरयामी,

ॐ जयशीतलनाथ स्वामी॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


भदिदलपुर में जनम लिया प्रभु,

दृढरथ पितु नामी, दृढरथ पितु नामी।

मात सुनन्दा के नन्दा तुम, शिवपथ के स्वामी॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


जन्म समय इन्द्रो ने, उत्सव खूब किया,

स्वामी उत्सव खूबकिया ।

मेरु सुदर्शन ऊपर, अभिषेक खूब किया॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


पंच कल्याणक अधिपति,

होते तीर्थंकर, स्वामी होते तीर्थंकर ।

तुम दसवे तीर्थंकर स्वामी, हो प्रभु क्षेमंकर॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


अपने पूजक निन्दक केप्रति,

तुम हो वैरागी, स्वामी तुम हो वैरागी ।

केवल चित्त पवित्र करन नित, तुमपूजे रागी॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


पाप प्रणाशक सुखकारक,

तेरे वचन प्रभो, स्वामी तेरे वचन प्रभो।

आत्मा को शीतलता शाश्वत, दे तब कथन विभो॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


जिनवर प्रतिमा जिनवर जैसी,

हम यह मान रहे, स्वामी हम यह मान रहे।

प्रभो चंदानामती तब आरती, भाव दुःख हान करें॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥


ॐ जय शीतलनाथ स्वामी,

स्वामी जय शीतलनाथ स्वामी।

घृत दीपक से करू आरती,

घृत दीपक से करू आरती।


तुम अंतरयामी,

ॐ जय शीतलनाथ स्वामी॥

॥ ॐ जय शीतलनाथ स्वामी…॥

श्री शीतलनाथ आरती
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit