Loading...

आरती करो शंकर की

  • Home
  • Aarti
  • आरती करो शंकर की

आरती करो हरिहर की करो,

नटवर की, भोले शंकर की,

आरती करो शंकर की।


सिर पर शशि का मुकुट संवारे,

तारों की पायल झनकारे,

धरती अंबर डोले ताँडव,

लीला से नटवर की,

आरती करो शंकर की।


आरती करो हरिहर की करो,

नटवर की, भोले शंकर की,

आरती करो शंकर की।


मुंडो का हार पहनने वाले,

शम्भु हैं जग के रखवाले,

सकल चराचर सब जग नाचे,

उंगली पर विषधर की,

आरती करो शंकर की।


आरती करो हरिहर की करो,

नटवर की, भोले शंकर की,

आरती करो शंकर की।


महादेव जय-जय शिव शंकर,

जय गंगाधर जय डमरूधर,

हे देवों के देव! मिटाओ,

तुम विपदा घर घर की,

आरती करो शंकर की।


आरती करो हरिहर की करो,

नटवर की, भोले शंकर की,

आरती करो शंकर की।


आरती करो हरिहर की करो,

नटवर की, भोले शंकर की,

आरती करो शंकर की।

आरती करो शंकर की
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit