Loading...

श्री खाटू श्याम आरती

  • Home
  • Aarti
  • श्री खाटू श्याम आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर,दीपक ज्योति जले॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे।

भक्त आरती गावे, जय जय कार करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम श्याम उचरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत भक्त जन, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे।

ॐ जय श्री श्याम हरे॥


ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

श्री खाटू श्याम आरती
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit