Loading...

श्री नरसिंह भगवान की आरती

  • Home
  • Aarti
  • श्री नरसिंह भगवान की आरती

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।

स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे, जन का ताप हरे॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥


तुम हो दीन दयाला, भक्तन हितकारी।

अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥


सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी।

दास जान अपनायो, जन पर कृपा करी॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥


ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे।

शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥

श्री नरसिंह भगवान की आरती
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit