Loading...

अरे नाम रे

काल के पंजे से माता बचाओ,

जय माँ अष्ट भवानी,

काल के पंजे से माता बचाओ,

जय माँ अष्ट भवानी, माँ…

जय माँ अष्ट भवानी


हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,

ओ शेरावाली, ऊँचे डेरों वाली,

बिगड़े बना दे मेरे काम।


ऐसा कठिन पल, ऐसे घड़ी है,

विपदा आन पड़ी है,

तू ही दिखा अब रास्ता,

ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है,

मेरा जीवन बना इक संग्राम।

ओ शेरावाली…


हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,

ओ शेरावाली, ऊँचे डेरों वाली,

बिगड़े बना दे मेरे काम।


भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,

बुझती जोत जगाए,

जिसका नहीं है कोई जगत में,

तू उसकी बन जाए,

तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।

ओ शेरावाली…


हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,

ओ शेरावाली, ऊँचे डेरों वाली,

बिगड़े बना दे मेरे काम।


तु ही लेने वाली माता, तु ही देने वाली,

काम सफल हो मेरा, दे ऐसा वरदान,

तेरे बल से हो जाये, निर्बल भी बलवान।

ओ शेरावाली…


बिच भँवर मे डौल रही है, पार लगा दे नैय्या,

जय जगदम्बे अष्टभवानी, अम्बे गौरी मैय्या,

किसकी बलि चढ़ाउ तुझपे, तू प्रसन्न हो जाए।

ओ शेरावाली…


दुश्मन थर थर काँपे माँ,

जब तू घुस्से में आये,

काल के पंजे से माता बचाओ,

जय माँ अष्ट भवानी।


हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,

ओ शेरावाली, ऊँचे डेरों वाली,

बिगड़े बना दे मेरे काम।

अरे नाम रे
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit