Loading...

लेके पूजा की थाली

ले के पूजा की थाली, ज्योत मन की जगाली,

तेरी आरती उतारूँ, भोली माँ ।

तू जो दे दे सहारा, सुख जीवन का सारा,

तेरे चरणों पे वारुण, भोली माँ ॥


धूल तेरे चरणों की ले कर माथे तिलक लगाया ।

यही कामना लेकर मैया द्वारे तेरे मैं आया ।

रहूँ मैं तेरा हो के, तेरी सेवा में खो के,

सारा जीवन गुजारूं, भोली माँ ॥


सफल हुआ यह जनम के मैं था जन्मो से कंगाल ।

तुने भक्ति का धन देके कर दिया मालोमाल ।

रहे जब तक यह प्राण, करूँ तेरा ही ध्यान,

नाम तेरा पुकारूं, भोरी माँ ॥

लेके पूजा की थाली
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit