माँ शेरोवाली आजा मेहरो वाली,
तुझे कब से पुकारे तेरा लाल, आजा माँ शेरोवाली।
वारु तुझपे मैं, पूजा के थाल, आजा माँ शेरोवाली॥
लगते हैं झूठे माँ, सहारे सारे जग के,
रोना है मुझे तेरे चरणों से लग के।
मेरे अनसुने कहे गए मेरा हाल,
आजा माँ शेरोवाली॥
भक्ति में तेरी, मैंने जीवन की शाम की,
पल पल जपी है मैया माला तेरे नाम की।
मेरी भक्ति का कर के ख्याल,
आजा माँ शेरोवाली॥
वारु तुझपे मैं, पूजा के थाल,
आजा माँ शेरोवाली॥