देहि हरो हनुमान महाप्रभु,
जो कछु संकट होये हमारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को,
जो तुमसे नहीं जात है टारो।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
तन में तुम्हरे शक्ति विराजे,
मन भक्ति से भीना।
जो जान तुम्हरी शरण में आये,
दुख दरद हर लीना।
हनुमत दुख दरद हर लीना,
महावीर प्रभु हम दुखियन के।
तुम हो गरीब निवाज हनुमत,
तुम हो गरीब निवाज।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
राम लखन वैदेही तुम पर,
सदा रहे हरषाए।
हृदय चीर के राम सिया का,
दर्शन दिया कराए।
दो कर जोड़ अरज हनुमंता,
कहीयो प्रभु से आज।
हनुमत कहीयो प्रभु से आज, हनुमत।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
कृपा करो महाराज।