Loading...

किरपा मिलेगी श्री राम जी की

कृपा मिलेगी श्री राम जी की, भक्ति करो, भक्ति करो।

दया मिलेगी हनुमान जी की, राम जपो, राम जपो।

दुष्ट दलन हनुमान हैं, हनुमान मेरे।

पतित पावन राम हैं, हनुमान मेरे।

मूरत रख श्री राम की, मन ध्यान धरो।

कृपा मिलेगी श्री राम जी की, भक्ति करो, भक्ति करो।

सकल अमंगल हर लेंगे, हनुमान मेरे।

तन मन पावन कर देंगे, श्रीराम मेरे।

शीश झुका कर चरणों में, प्रणाम करो, प्रणाम करो।

कृपा मिलेगी श्री राम जी की, भक्ति करो, भक्ति करो।

शंकर स्वयं केसरी नंदन, जय हनुमान।

विष्णु रूप भगवान हैं, मेरे श्रीराम।

विष्णु महेश की लीला का, गुण गान करो।

कृपा मिलेगी श्री राम जी की, भक्ति करो, भक्ति करो।

राम से बड़े हैं भक्त राम के,

जो नित राम की महिमा गावे – जय सिया राम।

अर्पित प्रभु पूजन में, जीवन प्राण करो।

कृपा मिलेगी श्री राम जी की, भक्ति करो, भक्ति करो।

किरपा मिलेगी श्री राम जी की
00:00 00:00
Book A Pandit
Call Now +91 9406095060
WhatsApp

Book Pandit