मेरे सारे पलछिन, सारे दिन तरसेंगे सुन ले तेरे बिन,
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा,
अगले बरस आना है, आना ही होगा।
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा,
अगले बरस आना है, आना ही होगा।
देखेंगी तेरी राहें प्यासी प्यासी निगाहें,
तो मन ले तू, मन भी ले कहना मेरा,
लौट के तुझको आना है, सुन ले कहता दीवाना है।
जब तेरा दर्शन पाएंगे, चैन तब हमको पाना है।
कोरस :
मोरया मोरया मोरया रे बाप्पा,
मोरया मोरया मोरया रे।
हो खुशियों के दिन हो, के ग़म का ज़माना,
दिल बस लेता है नाम तेरा।
तेरे ही कारण है जीवन सुहाना,
तू ही तो मन में, तन मन में बसा।
हर घड़ी ध्यान रहे तेरा,
मैं हूँ तेरा चाहनेवाला, जपता हूँ तेरी माला।
तो मन ले तू, मन भी ले कहना मेरा,
लौट के तुझको आना है, सुन ले कहता दीवाना है।
जब तेरा दर्शन पाएंगे, चैन तब हमको पाना है।
कोरस :
मोरया मोरया मोरया रे बाप्पा,
मोरया मोरया मोरया रे।
तू ही तो करता है पूरी हर आशा,
तू ही तो बेड़ा पार करे।
तू ही तो समझे जो मन की है भाषा,
तू ही तो धड़कन दिलों की सुने।
तुझसे है दुनिया में क्या छुपा?
अब मैं तुझसे क्या माँगूं?
तू मेरा, मैं तेरा हूँ।
तो मन ले तू, मन भी ले कहना मेरा,
लौट के तुझको आना है, सुन ले कहता दीवाना है।
जब तेरा दर्शन पाएंगे, चैन तब हमको पाना है।
कोरस :
मोरया मोरया मोरया रे बाप्पा,
मोरया मोरया मोरया रे।
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा,
अगले बरस आना है, आना ही होगा।
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा,
अगले बरस आना है, आना ही होगा।
एक दो तीन चार – गणपति की जयजयकार!
पाँच छः सात आठ – गणपति हमारे साथ!