Uttarkashi, Uttarakhand,
गंगोत्री मंदिर देवी गंगा को पूर्णतः समर्पित है। यह मंदिर भारत के राज्य उत्तराखण्ड, उत्तरकाशी जिले में है। यह मंदिर उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है। गंगोत्री मंदिर हिन्दुओं का एक पवित्र व तीर्थ स्थान है। गंगोत्री मंदिर भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। गंगोत्री मंदिर का नाम चार धाम यात्रा में सम्मिलित है। यह मंदिर 3,100 मीटर (10,200 फीट) की ऊंचाई पर ग्रेटर हिमालय रेंज पर स्थित है। यह स्थान गंगा नदी का उद्रम स्थान है। यह मंदिर गंगा भारत का सबसे प्रमुख मंदिर है।