Elite Street, Pillaiyarpalayam, Kanchipuram – 631501, Tamil Nadu, India
कैलासनाथर मंदिर (Kailasanathar Temple) भारत के तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम शहर में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है।यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और तमिलनाडु की द्रविड़ वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। यह मंदिर 7वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पल्लव राजा नरसिंहवर्मन II (राजसिंह) द्वारा निर्मित किया गया था। यह कांचीपुरम का सबसे पुराना जीवित मंदिर है। मंदिर द्रविड़ शैली में बना है, जिसमें मुख्य गर्भगृह, मुखमंडप (प्रवेश कक्ष), महा मंडप (सभा कक्ष) और चार मंजिला विमान (शिखर) शामिल हैं। मुख्य मंदिर के चारों ओर 58 छोटे-छोटे मंदिर हैं, जो विभिन्न रूपों में भगवान शिव को समर्पित हैं। मंदिर की दीवारों पर सुंदर नक्काशी और प्राचीन चित्रकला के उदाहरण मिलते हैं, जो तमिलनाडु की सबसे पुरानी म्यूरल आर्ट मानी जाती है।