Saurashtra, Somnath, Gir Somnath, Gujarat – 362268, India
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। यह गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित है और देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथों जैसे श्रीमदभागवत गीता, स्कंदपुराण, शिवपुराण और ऋग्वेद में किया गया है, जो इस मंदिर के महत्व को सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में दर्शाता है। मंदिर प्राचीन त्रिवेणी संगम या तीन नदियों – कपिला, हिरन और सरस्वती के संगम पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि महमूद गजनी, अलाउद्दीन खिलजी और औरंगजेब जैसे सम्राटों द्वारा मंदिर को सत्रह बार लूटा गया और नष्ट कर दिया गया। मंदिर का पुर्ननिर्माण 1951 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कराया था।